फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर में उतार-चढ़ाव

Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। पिछले पांच दिनों से मैदानी व पहाड़ों हो रही तेज बारिश ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई छोटी बड़ी सभी नदियां उफान पर हैं वही हथिनी कुंड बैराज पर बुधवार रात 10 बजे 1लाख 53 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।



हालांकि दिन में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। समय-समय पर संबंधित विभाग व जिले के अधिकारी बैराज का दौरा कर यहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन



हथिनी कुंड बैराज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 10 बजे 153000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया हालांकि दिन में इसमें उतार-चढ़ाव होता रहा वही जिला के अधिकारी हथिनी कुंड बैराज से यमुना किनारे गस्त करते नजर आए।
विज्ञापन




उधर छोटी बड़ी सभी नदियां उफान पर रही। दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कटा रहा ।देर रात तक ग्रामीण जागते रहे। ग्रामीणों को डर सता रहा था कि कहीं पानी बढ़ने पर उनके घरों में नुकसान न कर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें