फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान वामन की शोभायात्रा पर बरसाए फूल

Sun, 15 Sep 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से वामन भगवान प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर वामन भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सनातन धर्म सभा की प्रबंधन कमेटी से संचालित चारों शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई। शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों से होती हुई वापस स्कूल में संपन्न हुई। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने भगवान विष्णु व लक्ष्मी की शेषनाग पर स्थित भव्य झांकी निकाली गई। इसके अलावा वामन भगवान का पालना प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल ने राम दरबार व लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती के संगम की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की। झांकियों शिवांश, प्रथम राठौर व अभिनव गर्ग ने राम, लक्ष्मण व हनुमान की भूमिका निभाई। वहीं हरलीन कौर ने माता सीता की भूमिका निभाई। दिव्या संगम झांकी में हिमांक्षी, वीरेन व मन्नत लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती के रूप में रहे।
एसडी मॉडल स्कूल ने शिव परिवार की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। झांकी में जतिन, युग, उज्जवल व अनीश ने शिव परिवार की भूमिका निभाई। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के अर्जुन को दिए गीता उपदेश की भव्य झांकी प्रस्तुत की। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के तमाम स्थानों पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। शोभा की अगुवाई विभिन्न बैंड ने की। वहीं, नासिक का ढोल आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सभा प्रधान प्रवीण शर्मा, उप प्रधान अतुल गुप्ता, सचिव अभिषेक मित्तल, उप सचिव वीरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष आशुतोष मित्तल, एसडी स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अरुण कुमार मित्तल, उपप्रधान प्रवीण कुमार गुप्ता, उपसचिव मनोज कुमार गुप्ता, प्रबंधक आनंद स्वरूप गुप्ता, उप प्रबंधक राजेश गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें