फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्योहार पर मांग बढ़ने से फूलों के दामों में उछाल

Sun, 19 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पेपर मिल के पास गेंदे की फूल की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दीपोत्सव के बाजार सजे हैं और इसे लेकर लोगों में भी भारी उत्साह है। ऐसे में त्योहारों के चलते बाजारों में फूलों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लोग फूलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
मांग बढ़ने के साथ ही फूलों के दाम में भी उछाल आया है। इसके चलते फूलों में 30 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह तक 20 रुपये में बिकने वाली माला इन दिनों 30 रुपये में बिक रही है। त्योहारों में करीब चार से पांच क्विंटल गेंदे सहित अन्य किस्म के फूल की खपत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने तक गेंदे के फूलों में काफी मंदी थी, परंतु त्योहार शुरू होने के साथ ही गेंदे के फूलों की कीमतों में उछाल आने लगा है। माला ही नहीं खुले फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं। शनिवार को मंडी में गेंदे के फूल 200 रुपये किलोग्राम तक बिका। कारोबारियों का कहना है कि रविवार व सोमवार को इसकी कीमत में और उछाल आ सकता है। फूल कारोबारी सोनू ने बताया कि त्योहारों में फूलों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। वहीं, इस बार बारिश ज्यादा होने के कारण गेंदा की फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें