बूड़िया। गांव घोड़ो पीपली में एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट की। जिससे युवती घायल हो गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव घोड़ो पीपली निवासी निशा ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 मई को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी। इस दौरान उनके गांव का ही युवक राजु उनके घर पर आ गया। उसकी राजु के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने तैश में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।