फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फ्लैग मार्च निकाल कराया सुरक्षा का अहसास

Mon, 29 Apr 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल व सीआरपीएफ के जवानों ने रविवार को कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना वाला चैक से शुरु होकर मुख्य बाजार में निकाला गया। इसके अलावा यह फ्लैग मार्च गांव सरावां, पहाड़ीपुर, रसूलपुर व कोटला में भी निकाला गया।
एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों को शांति प्रिय ढंग से करवाने के लिए जनता की सहभागिता होनी बहुत जरूरी है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। अनिल कुमार ने कहा कि भारत वर्ष में लोकसभा चुनाव विश्व का सबसे बड़ा आयोजन होता है।
विज्ञापन

इस चुनाव की सफलता पर ही देश का लोकतंत्र टिका हुआ है। लोकसभा चुनावों को शांति प्रिय ढंग से करवाने के लिए पुलिस हर तरह से मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस जनता से सहयोग की अपील कर रही है। एसएचओ अनिल कुमार ने कहा कि भारत वर्ष में लोकसभा चुनाव सबसे बड़ा आयोजन होता है।
विज्ञापन

हम सबको मिलकर इस आयोजन को कामयाब बनाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। पुलिस प्रशासन द्वारा चुनावों को सकुशल व सही ढंग से करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। इस मौके पर सीआरपीएफ कंपनी कमांडर एसएस गुर्जर, एएसआई नरेश कुमार व सुरक्षा एजेंट पदम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें