फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फ्लैग मार्च से कराया सुरक्षा का अहसास

Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आगामी विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर शहर पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा अहसास कराया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिले में विधानसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस टीमों ने थाना शहर यमुनानगर एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड व अन्य मार्गों से निकाला गया। ताकि शहरवासी खुद को सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर गांव, जहां भी मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहें हैं। संदिग्ध किस्म के लोगों और सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सके।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह भी अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें