फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिहार से नशा लाने के लिए मिलते थे पांच हजार रुपये

Sun, 15 Sep 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए वन की टीम 33.900 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी राजबाली को 11 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार से ट्रेन में बैठकर यमुनानगर में चरस सप्लाई करने आते थे। किसी को कोई शक न हो, तीनों किशोरियां व आरोपी युवक पिठू बैग में चरस लेकर आते थे।
चारों आरोपी स्टूडेंट के स्टाइल में यहां आते थे और पुराना हमीदा, बाड़ी माजरा आदि क्षेत्रों में नसप्लाई करते थे। आरोपियों को प्रति चक्कर के पांच हजार रुपये मिलते थे। तीन किशोरियों में दो सगी बहनें हैं और एक अन्य किशोरी है। जिन्हें पहले ही पुलिस बाल सुधार गृह करनाल में भेज चुकी है। आरोपी राजबाली को 11 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज यादवेंद्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में मुख्य सप्लायर के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीआईए एक की टीम ने बिहार से ट्रेन में नशीला पदार्थ चरस लेकर आ रहे युवक व तीन नाबालिग लड़कियों को रेलवे स्टेशन के बाहर काबू किया था।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान तीनों किशोरों के बैगों से पांच-पांच किलो चरस मिली। वहीं आरोपी युवक राजबाली के बैग से 18 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई। आरोपी राजबाली व तीनों किशोरियां बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के शहर बेतिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें