फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक साथ पांच हजार लोग करेंगे योग

Thu, 20 Jun 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जगाधरी अनाज मंडी में मनाया जा रहा है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसे लेकर बुधवार को तेजली खेल परिसर में अंतिम रिहर्सल की गई।
इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, महिलाओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स, प्रशासन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास, ध्यान क्रियाओं व अन्य व्यायाम का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में नगराधीश पीयूष गुप्ता मुख्यातिथि रहे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जय कुमार ने मंच से योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगराधीश पीयूष गुप्ता ने कहा कि 21 जून को अनाज मंडी में 10वां जिलास्तरीय योग दिवस समारोह होगा। सुबह छह से आठ बजे तक होने वाले इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योगाभ्यास के प्रोटोकोल के अतिरिक्त योग संबंधी अन्य कार्यक्रम भी होंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में पांच हजार प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
योगाभ्यास से पहले सुबह करीब साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस देश के नाम संदेश स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलइडी टीवी स्क्रीन लगाई गई है और जिससे प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय समारोह संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध लगभग पूरे कर लिए गए हैं। अनाजमंडी में प्रतिभागियों के बैठने के साथ पेयजल, हल्के नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. पवन कुमार, जिला खेल अधिकारी शिल्पा पाल गुप्ता, एआईपीआरओ मनोज पांडेय, एईओ राजेश पोसवाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिव कुमार, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें