फर्कपुर थाने से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी स्थित पांच मंदिराें के ताले
तोड़ चोरों ने दानपात्रों से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। इनमें चार
मंदिर फर्कपुर में मंडेबरी रोड और एक मंदिर पीर वाली गली में है। सूचना
मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जांच की।
पुलिस
ने मामला दर्जकर लिया है। एक ही रात में क्षेत्र के पांच मंदिरों में चोरी
होने से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। फर्कपुर थाना
क्षेत्र में जगाधरी वर्कशॉप रेलवे फाटक के पास पीर वाली में गुरु रविदास जी
महाराज का मंदिर है। इसकी दूरी फर्कपुर थाने से महज डेढ़ सौ मीटर है,
वहीं मंडेबरी रोड पर फर्कपुर थाना पार कर लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, बाबा वाल्मीकि मंदिर, शिव मंदिर व खेड़ा
मंदिर और नानक नगर में गुगा माड़ी मंदिर है। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ
मंदिर प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह कुछ श्रद्धालु मंदिर में माथा
टेकने गए तो उन्हाेंने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है।
उन्हाेंने
इसकी सूचना उसे दी। देखते ही देखते आसपास के लोगाें की मौके पर भीड़ लग
गई। सूचना मिलने पर मंदिर प्रधान ने मौके पर जाकर देखा तो मंदिर के गेट का
ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र को ताला भी टूटा पड़ा था और
उसमें से श्रद्धालुआें द्वारा किया गया हजाराें रुपये का दान गायब था।
उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में ही उन्हें पता चला कि पास
के पास के बाबा वाल्मीकि मंदिर, शिव मंदिर व खेड़ा मंदिर में भी चोराें ने
उसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिस तरह से उनके मंदिर में चोरी
हुई। इन मंदिर में भी चोरों ने मंदिर के गेट और दानपात्र के ताले चटका कर
उनमें रखी हजाराें रुपये की नकदी चुरा ली। अभी क्षेत्र के लोग इन मंदिर में
हुई चोरी के बारे में चर्चा कर ही रहे थे कि उन्हें पता चला कि वहां से
कुछ दूरी पर नानक नगर में स्थित गुगा माड़ी मंदिर और पीर वाली गली स्थित
गुरु रविदास मंदिर के दानपात्रों से भी चोरों हजारों रुपये की नकदी चोरी कर
ले गए। सभी मंदिरों के दानपात्रों को ताले चोराें द्वारा एक ही तरकीब से
तोड़े हुए लग रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर प्रधान
और आसपास के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने
मंदिर के अंदर जाकर टूटे पड़े तालों को कब्जे में लिया। इसके सीन ऑफ क्राइम
टीम के सदस्य ने मौके का मुआयना किया। उन्हाेंने कुछ संदिग्ध स्थानों पर
छोड़े गए फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। देर शाम पुलिस ने मामला दर्जकर लिया।
हजारों का चढ़ावा होता है रोजाना
मंदिर
के प्रधान अमरजीत लाल शर्मा, रूप लाल पहलवान, अवतार सिंह का कहना है कि
मंदिरों में हर सुबह श्रद्धालुआें की भीड़ लगी रहती है। सबसे अधिक भीड़ शिव
मंदिर व खेड़ा मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर में होती है। श्रद्धालुआें
द्वारा दान करने से रोजाना हजारों रुपये का चढ़ावा मंदिराें में चढ़ता है।
जिस पर मंगलवार रात चोराें ने हाथ साफ किया।
थाने का घेराव करने की चेतावनी
एक
ही रात में क्षेत्र के पांच मंदिराें में हुई चोरी से श्रद्धालुआें में
पुलिस के प्रति भारी रोष है। फर्कपुर थाने से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी
पर चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। श्रद्धालु
श्यामला प्रसाद, जगदंबे प्रसाद, जसविंद्र सिंह का कहना है कि भगवान के घर
में चोरी करना एक घिनौनी करतूत है। इससे आसपास के लोगाें में रोष है।
उन्हाेंने मामले में जल्द से कार्रवाई नहीं करने और दो दिन में चोरों के
नहीं पकड़े जाने पर थाने के घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।