फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल

Thu, 20 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव अकालगढ़ का माजरा में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अकालगढ़ का माजरा निवासी रामजी लाल ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही सुखदेव सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। उसे समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपी सुखदेव सिंह उसे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

रामजीलाल ने बताया कि 18 जून को सुबह वह घर पर काम कर रहा था। इस दौरान रंजिश के चलते सुखदेव सिंह ने अपने साथियों शीशपाल, सूरजभान, रजत कुमार, निशांत, ममता रानी व प्रेमलता के साथ मिलकर उसे पर हमला कर दिया। हमले में वह तथा उसके परिवार के सदस्य पन्नीलाल, निर्मल कुमार, अशोक कुमार व प्रवीण कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें