फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ब्रेक डाउन रहा केसर नगर फीडर

Sat, 12 Apr 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बिजली की तकनीकी खराबी की वजह से शुक्रवार को शहर का केसर नगर फीडर पांच घंटे तक बंद रहा। जबकि द्वारकापुरी फीडर तीन घंटें 25 मिनट, मुखर्जी पार्क फीडर चार घंटे 10 मिनट तथा नरेंद्रा चौक फीडर एक घंटा 35 मिनट तक बंद रहा। शहर के चार फीडर बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत फैक्टरी मालिकों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विद्युत निगम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तकनीकी खराबी के चलते केसर नगर फीडर अल सुबह दो बजकर 40 मिनट से लेकर सात बजकर 40 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा। जबकि द्वारकापुरी फीडर दोपहर दो बजकर 55 से लेकर छह बजकर 50 मिनट तक बंद रहा। इसके अलावा परमिट की वजह से मुखर्जी पार्क फीडर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम पांच बजकर 05 मिनट तक बंद रहा। वहीं नरेंद्र चौक फीडर शाम को पांच बजकर 50 मिनट से लेकर सात बजकर 25 मिनट तक बंद रहा।
द जगाधरी मेटल मेन्युफेक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा का कहना है आए दिन शहर में कहीं न कहीं तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो जाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत मेटल फैक्टरी मालिकों को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बर्तन फैक्टरी मालिक सुरेश कुमार तथा विजय कुमार का कहना है कि बिजली गुल होने पर अगर वे जनरेटर सेट पर मशीनों को चलाते हैं, तो सामान की लागत बढ़ जाती है, जो कि उनके लिए संभव नहीं है। बिजली के बिना मजदूरों को खाली बैठना पड़ता है। एक बार बिजली गुल होने पर उनका हजारों रुपये का नुकसान होता है। इसके अलावा गलाई की भट्टी को फिर से चालू करने में काफी समय लग जाता है।
फैक्टरी मालिक बोले धंधे हो रहे चौपट
बर्तन व्यापारियों का कहना है कि जगाधरी शहर की प्रत्येक कॉलोनी में बर्तन बनाने की भट्टी व यूनिट लगी हुई है, जो कि बिजली पर निर्भर रहती है। शुक्रवार को चार फीडर बंद होने से गौरी शंकर कालोनी, जडौदा गेट, जैसको कॉलोनी, राय साहब वाली गली, हनुमान गेट, महावीर कॉलोनी, विश्वकर्मा मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी, गंगा नगर, पुराना छछरौली रोड के अलावा करीब 20 कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई।
बर्तन व्यापारी विकास व अजय कुमार का कहना है कि आए दिन बिजली गुल हो जाती है। इस कारण उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली गुल होने के कारण समय पर माल तैयार करने में परेशानियां होती है। एक बार बिजली गुल होने पर सबसे ज्यादा गलाई का काम प्रभावित होता है। क्योंकि मशीन को फिर से गर्म करने में घंटों लग जाते हैं।
वर्जन-
तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को चार फीडर बंद हो गए थे। इस वजह से चार से पांच घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बत्ती गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- सोहन लाल, जेई, उत्तर हरियाणा विद्युत निगम, जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें