फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन से पांच का संस्कार, सरकारी रिकॉर्ड में दो की मौत

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं वीरवार को पांच लोगों का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सरकारी रिकॉर्ड में दो मरीजों की मौत दर्ज है। वहीं कोरोना के 259 नए मरीज भी सामने आए हैं। जबकि 265 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
जिले में अब तक 12,155 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 10,900 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक निजी अस्पताल की तरफ से सहारनपुर निवासी एक संदिग्ध कोरोना संक्रमित युवक की मौत होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि शव पूरी तरह से सील करके ही दिया गया था। परिजन शव को सहारनपुर ले गए और वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी या पॉजिटिव।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन दो लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से बताई गई है। उनमें एक यमुना गली निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला है। दूसरी मौत हमीदा कालोनी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की है। तीन संदिग्ध मरीजों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन से कराया गया। इनमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, गांव जुब्बल निवासी 67 वर्षीय वृद्ध व गांव खेड़ा निवासी 100 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं।।
विज्ञापन

जिले में 1058 हुए एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1058 एक्टिव केस हैं। इनमें से 890 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले के दो लाख 65 हजार 601 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 49 हजार 389 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 2322 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। बढ़ते केसों की वजह से जिले में रिकवरी दर 89.67 फीसदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें