संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में नगराधीश पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में पांच शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
राकेश बंसल निवासी हरिप्रसाद कॉलोनी ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने बारे, सोमदत्त शर्मा निवासी सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी, कर्मचारी की संशोधित पेंशन लगवाने बारे, अमित कुमार निवासी वर्कशॉप ने पानी कनेक्शन कटवाने बारे, रीतू रानी निवासी अराइयावाला ने यूडीआईडी अपडेट करवाने बारे, नरेंद्र कुमार निवासी नवा शहर ने मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने बारे समस्या रखी। इनका मौके पर ही समाधान कराया गया।
नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।