फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में मिलीं पांच शिकायतों का निपटारा

Wed, 15 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लघु सचिवालय में मंगलवार को समाधान शिविर में डीसी ने लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनी। इस दौरान शिविर में कुल पांच शिकायतें आईं। जिनका समाधान के लिए डीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से करााय।
शिविर में अधिकांश लोग पीपीपी, विभिन्न सामाजिक पेंशन, बीपीएल कार्ड इत्यादि शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतें व समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के रूप में किया जाएगा। इस काम में अधिकारी किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा समाधान शिविर में आने वाले हर प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तो समयबद्ध होकर उसका निपटान जल्दी करना सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी मंगलवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत संबंधित शिकायतों का निपटान के लिए उप मण्डल स्तर पर व नगर निगम संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआरओ विकास सिंह, डीएसपी कंवलजीत सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें