फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नीट के लिए बनाए पांच केंद्र, 1586 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 02 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेज में प्रवेश के लिए ली जाने वाली नीट की परीक्षा चार मई को होगी। नीट परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र राजकीय स्कूलों में बनाए गए हैं और इन केंद्रों पर कुल 1536 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
इसी कड़ी में डीसी पार्थ गुप्ता ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंनने नीट परीक्षा के लिए एडीसी नवीन आहूजा को ओवरऑल इंचार्ज व सीटीएम पीयूष गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों अधिकारी परीक्षा संबंधी तैयारियों व व्यवस्थाओं का जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा के लिए सिटी को-ऑर्डिनेटर केंद्रीय विद्यालय व्यासपुर के प्राचार्य मनीष सेमवाल को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इस दौरान जगाधरी एसडीएम सोनू राम, व्यासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सिंह, प्राचार्य मनीष सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
नीट के लिए शहर के मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर कुल 1586 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास ढाई घंटे
नीट परीक्षा सायंकालीन सत्र में करवाई जा रही है। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे प्रवेश की अनुमति दी गई है। दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, ब्लू टूथ सहित अन्य सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रूप से प्रतिबंध रहेगा। तीन मई को सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर इत्यादि का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिजली निगम अधिकारियों को निर्बाध व सुचारू बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें