फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड नौ जगाधरी से पांच उम्मीदवार मैदान में

Fri, 10 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव के लिए वार्ड 9 जगाधरी से पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से चार विभिन्न दलों के प्रत्याशी हैं, जबकि एक उम्मीदवार आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
हरियाणा में लंबे समय तक अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए संघर्ष करने वाले झिंडा ग्रुप के पंथक दल की ओर से जोगा सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जोगा सिंह हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के उम्मीदवार सुखविंदर सिंह मंडेबर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह मंडेबर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव हैं। गौरतलब है कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल गुट शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा सिख पंथक दल की ओर से कर्मजीत सिंह चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा सिख पंथक दल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा समर्थित हैं।
विज्ञापन

सतविंद्र सिंह चावला सिख समाज संस्था की ओर से एचएसजीपीसी चुनाव लड़ रहे हैं। जगदीश सिंह झिंडा के साथ मिलकर हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले दीदार सिंह नलवी ने एचएसजीपीसी चुनाव में सिख समाज संस्था के बैनर तले अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वार्ड नंबर 9 जगाधरी से भूपिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें