फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तोरांवाला तालाब से चुराई मछलियां

Sat, 26 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। चोरों ने वीरवार देर रात तोरांवाला तालाब में जाल डाल कर बड़ी संख्या में मछलियां चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के सदस्य सीसीटीवी कैमरों की जांच करके चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वीरेन गर्ग, संदीप गुप्ता व महेश ने बताया कि मछलियों को देखने व दाना डालने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। तालाब की देखरेख नगरपालिका की ओर से की जाती है। यहां खंभे लगाने के बाद लाइटें नहीं लगाई गई हैं। नगरपालिका को मछली चोरी शिकायत देकर कार्रवाई करानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें