फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: माणिक्य राणा की टीम को पहला स्थान

Wed, 11 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। सामुदायिक कॉलेज और गुरु नानक खालसा कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से दिवाली उत्सव कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में दीया सजावट, इको-ग्लो में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और शिल्पकला के तहत हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान प्रतियोगिता में माणिक्य राणा की टीम ने पहला, गगनदीप की टीम ने दूसरा और अंशु चाहन व अंकुश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार स्नेहा व अंजू और अमनदीप कौर की टीम को मिला। प्रिंसिपल डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ पारंपरिक कला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें