फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू

Sat, 21 Nov 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कपालमोचन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री नायब सैनी को मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस ने नई पहल की है। प्रदेश की पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की शुरुआत कपालमोचन मेले से की गई। मेले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मोबाइल पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक ही स्थान पर पुलिस सहायता, जरूरी मार्गदर्शन और आपात स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाना है। इसके माध्यम से पुलिस सहायता को केवल निर्धारित स्थानों तक सीमित रखने के बजाय सीधे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तत्काल मदद मिल सकेगी। आईजी पंकज नैन ने बताया कि मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट को विशेष रूप से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें सात प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। इनमें चार सीपीआर प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और एक फार्मासिस्ट शामिल हैं।
इसके अलावा आपात स्थिति में मरीजों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए दो व्हीलचेयर और दो स्ट्रेचर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि यह मोबाइल यूनिट पर्यटकों को रास्तों और पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध करवाएगी। इस पहल से धार्मिक आयोजनों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें