फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आकर्षिता राष्ट्रीय सम्मेलन में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम

Fri, 27 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छात्रा आकर्षिता आनंद के साथ शिक्षिका आराधना चंद। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा आकर्षिता आनंद ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद में हुए राष्ट्रीय छात्र मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण सम्मेलन में स्थान बनाया।
प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने बताया कि हैदराबाद स्थित सीआईएससीई उत्कृष्टता केंद्र में 20 से 22 नवंबर तक चले सम्मेलन में देश के 18 क्षेत्रों से चुने गए विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। यह पहल विद्यालय स्तर पर चर्चाओं से शुरू हुई थी, जिसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों से मिले सुझावों के आधार पर चार महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। इनमें छात्र मानसिक स्वास्थ्य अधिकार पत्र, छात्र कल्याण सूचकांक, बेहतर कार्यों का संग्रह और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर श्वेत पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका आराधना चंद ने कहा कि विद्यार्थियों में सुधार लाने से पहले उनसे जुड़ना और उनका विश्वास जीतना जरूरी है। सुरक्षित माहौल और भरोसेमंद संबंध बच्चों को अपनी समस्याएं साझा करने का साहस देते हैं। वहीं, आकर्षिता आनंद ने कहा कि सम्मेलन से उन्हें सीख मिली कि मानसिक रूप से परेशान होने पर अपनी बात कहने से नहीं डरना चाहिए। मानसिक शांति किसी भी परीक्षा परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों प्रतिनिधियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें