फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार दोस्तों पर फायरिंग, जांघ में गोली लगने से युवक घायल

Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सरस्वतीनगर में मनका मनकी रोड स्थित प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में बैठकर क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बातचीत कर रहे चार दोस्तों पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस दौरान सरस्वतीनगर निवासी शिवम गोयल की जांघ में गोली लग गई। घायल युवक को उसके दोस्त अस्पताल ले गए। पुलिस ने घायल युवक के दोस्त दीपक की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सरस्वतीनगर निवासी दीपक ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मनका मनकी रोड पर प्राॅपर्टी डीलर का कार्यालय है। मंगलवार रात को वह अपने दोस्त सरस्वती नगर निवासी शिवम गोयल (24), हरप्रीत उर्फ काका व योगेश के साथ कार्यालय पर बैठा हुआ था। वह आपस में 26 जुलाई को क्रिकेट का टूर्नामेंट कराने के बारे में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान कार्यालय के बाहर बाइक पर दो युवक आए। एक युवक कार्यालय के बाहर ही बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। जबकि दूसरा नकाबपोश अंदर आया। दरवाजा खोलते ही उसने उन पर फायरिंग कर दी। जैसे ही उन्होंने नकाबपोश बदमाश के हाथ में कट्टा देखा तो वह और उसके साथी इधर उधर छिपने लगे। इतने में एक गोली शिवम की जांघ पर लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली मारने के बाद बदमाश कार्यालय के बाहर पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसके अपने साथियों के साथ मिलकर घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांघ से गोली निकालकर उसे उपचार दिया। शिवम का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि मामले में दीपक की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी किसी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। घायल शिवम की हालत खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें