फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फायरिंग से कारोबारियों में बढ़ी दहशत

Wed, 28 May 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में शराब के ठेकों के 55 जोन बनाए गए हैं। इनमें से कई ठेके कुछ अच्छे खासे रसूखदारों के हैं। इनसे अच्छी मोटी कमाई होती है। इन्हीं पर गैंगस्टरों की नजर है। आंकड़ों के मुताबिक शराब के ठेके पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए गैंगस्टरों फायरिंग जैसी घटनाओं का अंजाम दिया है। जिनमें गैंगस्टर काला राणा के नाम भी शामिल आ चुका है। अब 31 मई को शराब के ठेकों की नीलामी होनी है। वहीं मंगलवार को गोबिंदपुरी रोड पर बने अंग्रेजी शराब के ठेके पर जो फायरिंग हुई है। वह शराब कारोबारी बृजपाल राण के नाम पर है। जिसे पहले ही गैंगस्टर काला राणा की ओर से शराब ठेकों की बोली न लगाने को लेकर धमकी दी जा चुकी है। ऐसे में यह गैंगस्टर खाकी के लिए चुनौती बन चुके हैं। वहीं ठेके पर फायरिंग होने पर दूसरे शराब कारोबारी भी दहशत में है।
विज्ञापन

जेल में भी मिल चुकी बृजपाल को धमकी बात यहीं पर खत्म नहीं हो जाती। दरअसल, एक ही परमिट पर शराब की पेटियां मंगवाई जाने के शराब फर्जीवाड़ा मामले में शराब ठेकेदार बृजपाल राणा को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था, लेकिन यहां भी उन्हें गैंगस्टर काला राणा की तरफ से धमकी दी गई थी। तीन नवंबर 2023 की रात को भी खेड़ी लक्खा सिंह स्थित शराब ठेके पर फायरिंग हुई थी। इसके अलावा एचएस लिक्कर्स के मालिकों को नोनी राणा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी जिसके बाद 11 मार्च काे इसी गोदाम पर बाइक सवार बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की थी। बात करें तो 2023 में जहरीली शराब कांड हो गया था जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। शराब पीने से एक साथ इतने लोगों की मौत के बाद जिला दहल गया था। ऐसे में जिन रद हुए जोनों की बोली होनी थी, उनके ठेकेदारों को भी गैंगस्टर काला राणा की तरफ से कॉल कर धमकी दी गई थी। इसी तरह पिछले साल गैंगस्टरों ने खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी के पास शराब ठेकेदार सहित तीन लोगों की गोली मार हत्या कर दी थी।

फोटो-9

हीं सुलझी 14 दिन बाद पहले हुई वारदात का नहीं मिला सुराग
वहीं, व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के सामने स्थित फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर पर 15 मई को एक युवक ने अंदर घुसकर ताबड़तोड़ 14 गोलियां बरसा दी थी। इस घटना को 14 दिन बीत चुके हैं। लेकिन फायरिंग करने का बदमाश अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है, जबकि एसपी की तरफ से बदमाश पर इनाम रखने की भी घोषणा हो चुकी है। लेकिन वारदात वाले दिन पुलिस को गोलियों के खाली खोल व दो कारतूस भी मिले थे। वहीं उधर, व्यासपुर थाना के कुलदीप सिंह ने बताया कि सेंटर पर फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें