फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में फायरिंग: स्कॉर्पियो सवार पर हमला, जांच में जुटी पुलिस; खेड़ी लख्खा सिंह चौकी के पास की घटना

Sat, 01 Mar 2025 06:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर को लेकर चर्चित खेड़ी लक्खा सिंह चौकी क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की वारदात हुई। क्षेत्र के सतगौली गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियों सवार व्यक्ति पर फायरिंग की। कार सवार ने भी हमलावरों पर जवाबी फायर किए तो वे मौके से भाग निकले। फायरिंग के बाद पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। एसपी, एएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उधर, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हड़तान माजरी गांव निवासी शेर सिंह मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक स्कूल से पारिवार के एक बच्चे का सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे थे। बच्चे को किसी अन्य जगह दाखिल करना था। जब दोपहर एक बजे वह सतगौली गांव के पास ट्यूबवेल के नजदीक पहुंच शौच के लिए कार ने नीचे उतर गए। उसी समय बाइक सवार तीन युवक आए और कार पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कार के शीशों पर फायरिंग की गई। जब शेर सिंह ने देखा तो उन्होंने भी अपने लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। हमलावरों की एक गोली शेर सिंह की जींस की पैंट की जेब से आरपार हो गई।

उधर, फायरिंग की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। एसपी राजीव देसवाल, एएसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी रादौर आशीष चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटना की जांच शुरू कर दी। सीआईए व स्पेशल स्टॉफ टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित से भी पूरी घटना के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि, अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री भी पहुंचे घटना स्थल पर
जिस समय वारदात हुई। उससे कुछ देर बाद ही रादौर विधायक और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का काफिला भी उस क्षेत्र से गूजरा। जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित व्यक्ति से भी बात की और अफसरों को जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए।

अधिकारी के अनुसार
सतगौली क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार पर फायरिंग हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ित से बात की गई है। उसके बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। -आशीष चौधरी, डीएसपी रादौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें