फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के रादौर में फायरिंग: बदमाशों ने पूर्व सरपंच के घर पर 12-15 राउंड चलाई गोलियों, 3 युवक बाइक पर आए

Wed, 22 Apr 2026 09:41 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में हुए हमले में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आधी रात को भूरेवाला गांव में अज्ञात बदमाशों ने पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 युवक देर रात गांव में पहुंचे और अचानक घर पर लगभग 12 से 15 राउंड गोलियां चला दीं। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि इस हमले में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें