फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर किया फायर, हाथ में लगी गोली

Sun, 23 Mar 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में सवार होकर खेत जा रहे किसान पर बाइक सवार युवक फायर कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली किसान के हाथ में जा लगी। इसके बाद कार में सवार किसान के साथी ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शनिवार को पुलिस ने किसान के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम गांव रामखेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह साथी लाभ सिंह के साथ कार से खेत के जा रहे थे। रास्ते में बुड़िया में गांव रतनगढ़ के समीप वह कार से पेशाब करने के लिए उतर गए।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उस पर फायर कर दिया, गोली उनके हाथ में जा लगी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर कार में बैठे किसान के साथी लाभ सिंह बाहर आए और देवेंद्र सिंह के चीखने की आवाज सुनकर उस ओर दौड़ पड़े।

लाभ सिंह ने देखा कि गोली देवेंद्र के हाथ में लगी है। उन्होंने तुरंत देवेंद्र को कार में बैठाया और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इस संबंध में उनके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया, लेकिन मौके से कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने शनिवार को देवेंद्र सिंह के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें