फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों ने संगठन मजबूत करने पर की चर्चा

Sun, 04 Oct 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक दौरान कर्मचारियों को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को दशहरा ग्राउंड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
बैठक में छह अगस्त से 11 सितंबर तक चली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की भूमिका और आंदोलन की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जो मांगें अभी लंबित हैं, उनके लिए संगठन को आगे भी मजबूती से आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अक्तूबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय सम्मेलन में अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में प्रस्तावित कर्मचारी रैली में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में कुरुक्षेत्र उपायुक्त कार्यालय पर 23 जून से चल रहे गेस्ट टीचरों के धरने को समर्थन देने का भी फैसला लिया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता चार और पांच अक्तूबर को धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन देंगे।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया। इस दौरान संतोष कुमार, ललित कुमार, हरमिंद्र सिंह, जगविंद्र, वीरेंद्र धीमान, तेजिंद्र सिंह, विक्की वालिया, विक्रम सिंह, देसराज कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें