फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग, सामान खाक

Fri, 31 Jul 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दामला स्थित लक्ष्मी प्लाइवुड फैक्ट्री में वीरवार सुबह आग लग गई। इससे फैक्ट्री का चैंबर, जेनरेटर व लकड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


नवीन कुमार की दामला में लक्ष्मी प्लाइवुड के नाम से फैक्ट्री है। वीरवार सुबह जब मजदूर फैक्ट्री में काम रह रहे थे तो अचानक चैंबर में आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद दमकल केंद्र में सूचना दी। विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग ज्यादा थी इसलिए आग पर काबू न पाया जा सका। इसलिए दो और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद एक गाड़ी और मौके पर बुलाई गई। कर्मचारियों ने देर शाम को आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने से फैक्ट्री का चैंबर, जेनरेटर व लकड़ी जलकर राख हो गई। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री के चैंबर में चीड़ की लकड़ी जलाई जा रही थी। चीड़ की लकड़ी में तेल अधिक मात्रा में होता है इसलिए आग को बुझाने में दिक्कत आई।
विज्ञापन


पहले तो वे पानी डाल कर आग बुझाते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में चैंबर से सारी लकड़ियों को बाहर निकाला गया तो चैंबर में लगी आग बुझ पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें