फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली पर दमकल विभाग सतर्क, 12 घंटे ड्यूटी करेंगे कर्मी

Sat, 07 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र परिसर में खड़ी गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग भी मुस्तैद हो गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दी गई है। इससे दोनों शिफ्टों में दमकल विभाग के पास सामान्य दिनों की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
दिवाली के दौरान जिले में जहां प्रशासन की ओर से पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं, वहां भी दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी। यमुनानगर में चार स्थानों पर पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा छछरौली, व्यासपुर और साढौरा में एक-एक स्थान पर पटाखों की बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर दमकल गाड़ियों के साथ कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिससे पटाखों की दुकानों या स्टॉल पर आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की सूचना मिलने पर भी ये गाड़ियां मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य करेंगी।
दमकल विभाग की ओर से जिले में उपलब्ध वाहनों को अलग-अलग केंद्रों पर तैनात किया गया है। जिला दमकल कार्यालय यमुनानगर में 16 गाड़ियां रखी गई हैं, जबकि जगाधरी में आठ गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छछरौली, व्यासपुर, साढौरा, रादौर और खजूरी रोड पर एक-एक दमकल गाड़ी तैनात की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आग लगने पर डायल 112 पर दें सूचना : कपिल
जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी के कारण आग लगने की आशंका को देखते हुए विभाग पूरी तरह तैयार है। सभी कर्मचारी मुस्तैद हैं। ड्यूटी का समय बढ़ाने के साथ ही दमकल की गाड़ियों को भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें और किसी भी स्थान पर आग लगने की घटना होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें