आग लगने से जला प्लाईवुड फैक्टरी का सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव नाहरपुर स्थित डिको प्लाईवुड फैक्टरी में रविवार रात एक बजे आग लग गई। इसकी चपेट में पूरी फैक्टरी आ गई और लाखों रुपये का सामान जल गया।
दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई। मालिक पदम जैन ने बताया कि रात को फैक्टरी में आग लगी। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। सबसे पहले कोर ड्राइ सेक्शन में आग लगी। इसके बाद फैलते हुए आग कोर ड्राई प्रेस, रोलर ड्रायर, कच्चा माल और पाइप लाइन तक पहुंच गई। फैक्टरी का शेड, सोलर पैनल, बायलर का तेल, बिजली उपकरण व मशीनें पूरी तरह से जल गई। जले सामान का आकलन किया जा रहा। उन्होंने बताया कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।