फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, सीसीटीवी से मिली आग लगने की सूचना, 150 से ज्यादा फायर टेंडर लगे

Wed, 11 Dec 2024 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

करीब आठ घंटे से लगातार आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू कर लिया है। आग बुझाने में पानी के 150 से अधिक फायर टेंडर लगाए गए। विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यमुनानगर में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में मंगलवार देर रात को एक प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना पर खलबली मच गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आठ घंटे से लगातर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अभी तक 150 से अधिक फायर टेंडर आग पर काबू पाने के लग चुके हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

 


हादसा मंगलवार देर रात को जोडिया स्थित शुभम प्लाइवुड फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा है कि रात को करीब ढाई बजे फैक्ट्री मालिक ने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे देखा तो फैक्ट्री में आग लगी दिखाई दी। तुरंत ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने करीब तीन्र बजे आग पर को काबू करने के लिए अभियान की शुरुआत की। यमुनानगर के आस-पास के फायर स्टेशनों से भी फायर टेंडर मंगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ घंटे से लगातार आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू कर लिया है। आग बुझाने में पानी के 150 से अधिक फायर टेंडर लगाए गए। विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। उधर, आग लगने से फैक्ट्री में लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका है। नुकसान का भी पूरा आंकलन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें