फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंटल क्लीनिक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 25 Jan 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 की एससीओ 138 की प्रथम मंजिल स्थित डेंटल क्लीनिक में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय क्लीनिक पर स्टाफ के चार लोग मौजूद थे। स्टाफ सदस्यों ने सीढ़ियों से नीचे भागकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से क्लीनिक में रखी मशीने, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया।
डॉक्टर रजत मंगला ने बताया कि उनका सेक्टर-17 की एससीओ 138 की प्रथम मंजिल पर डेंटल क्लीनिक हैं। दोपहर को एक बजे क्लीनिक पर स्टाफ के चार सदस्य मौजूद थे। इस दौरान क्लीनिक पर अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने से क्लीनिक पर रखा फर्नीचर व अन्य सामान जलने लगा तो स्टॉफ ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से भभकने लगी। अनियंत्रित हुई आग के कारण स्टाफ सीढ़ियों से नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी फोन करने के करीब 20 मिनट बाद पहुंची। जब तक आग पूरे क्लीनिक में फैल चुकी थी। इसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से क्लीनिक में रखी मशीने, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें