फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जानकारी देते अमित कुमार। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
रादौर। शहर के बुबका चौक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मिठाई की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान और बिजली की फिटिंग जल गई। दुकान संचालक अमित कुमार ने बताया कि सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान से धुआं उठता देख पड़ोस में फल की दुकान चलाने वाले लवली ने उसे फोन कर सूचना दी। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। इआसपास के दुकानदारों और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें