रादौर। शहर के बुबका चौक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मिठाई की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान और बिजली की फिटिंग जल गई। दुकान संचालक अमित कुमार ने बताया कि सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान से धुआं उठता देख पड़ोस में फल की दुकान चलाने वाले लवली ने उसे फोन कर सूचना दी। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। इआसपास के दुकानदारों और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संवाद