प्रतापनगर। एक गांव में नाबालिग के साथ यौन शोषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा क्षेत्र के निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। 14 जनवरी को उसने सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो देखा, जिसमें एक युवक उसके नाबालिग बेटे के साथ गलत कृत्य करता दिखाई दिया। बाद में पता चला कुछ माह पहले समीर व सोहेल बेटे को डरा-धमकाकर यौन शोषण किया था। थाना प्रभारी प्रतापनगर गुरदयाल ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद