व्यासपुर। क्षेत्र के गांव हड़तोल के पास युवक पर हमले का मामला सामने आया है। घायल खेड़ा मंदिर व्यासपुर निवासी मोहित कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहितने बताया कि 8 जनवरी की रात गांव हड़तोल के पास उसकी अमन से कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। कुछ देर बाद अमन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद