यमुनानगर। टीन का माजरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही मलकीत सिंह, नवजोत सिंह और अजीत सिंह ने उसकी तैयार खड़ी गेहूं की फसल काट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द बोले। मौके पर शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।