फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायत भूमि से 150 पेड़ काटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 04 Jun 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ग्राम पंचायत की भूमि से करीब 150 पॉपलर के पेड़ काटे जाने के मामले में छछरौली थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की शिकायत विकास एवं पंचायत अधिकारी छछरौली की ओर से दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत दौलतपुर की पंचायत भूमि में लगे करीब 150 पॉपलर के पेड़ 15 मई की रात को काट लिए गए। आरोप है कि गांव दौलतपुर निवासी जुल्फान और मोहम्मद ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पंचायत भूमि पर लगे पेड़ों की कटाई की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर शिकायत पुलिस को सौंपी। वहीं विभागीय जांच में आरोपियों की भूमिका, काटे गए पेड़ों की संख्या तथा इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें