फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर मारपीट और अपमान सहना पड़ा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेठ ने छेड़छाड़ की और धमकाया। गर्भावस्था के दौरान भी उसे नहीं बख्शा गया और बेटी के जन्म पर ताने दिए गए। अक्तूबर 2025 में उसे बच्ची सहित घर से निकाल दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें