फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से प्लाईवुड शीट चोरी में दो के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में फैक्टरी से प्लाईवुड शीट चोरी हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।
गांव साबापुर निवासी रोशनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी गांव में गोल्ड लैमिनेट इंडिया लिमिटेड सनमाइका फैक्टरी है। फैक्टरी में कार्यरत सतबीर को डिस्पैच इंचार्ज नियुक्त किया गया था। रोशनलाल के अनुसार उन्हें पिछले कुछ समय से फैक्टरी से जाने वाले माल में गड़बड़ी का शक था। उन्होंने 6 मार्च को जब खुद जांच की तो मामला सामने आया।
विज्ञापन

उस दिन आरएस प्लाईवुड ट्रेडिंग कंपनी, सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी के लिए 13 शीट सनमाइका का ऑर्डर था। आरोप है कि सतबीर ने बिल भी 13 शीट का ही तैयार किया, लेकिन जब वाहन में लोड माल की जांच की गई तो उसमें 18 शीट पाई गईं। आरोप लगाया गया है कि अतिरिक्त 5 शीट चोरी कर आरएस प्लाईवुड फैक्टरी को भेजी जा रही थीं।
बिल के अनुसार माल की कीमत 4422 रुपये थी। असल में भेजे गए माल की कीमत करीब 10021 रुपये आंकी गई। जब इस बारे में सतबीर से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि वह पिछले 5-6 महीनों से आरएस प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक अमित कुमार के कहने पर यह काम कर रहा था।
विज्ञापन

रोशनलाल ने आरोप लगाया कि सतबीर और अमित कुमार ने आपस में मिलीभगत कर उनकी फैक्टरी से लगातार माल चोरी कराकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें