फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फसल अवशेष जलाने वाले दो किसानों पर एफआईआर

Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सैटेलाइट से फसल अवशेष जलाने की दो घटनाएं पकड़ में आई है। खंड जगाधरी के गांव दूधला व खंड सरस्वतीनगर के गांव गंदापुरा में फसल अवशेषों में आग लगाई गई। गांव स्तरीय कमेटी ने आरोपी किसानों के खेतों का निरीक्षण बाद गांव गंदापुरा के किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। साथ ही 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
गांव दूधला के किसान के विरुद्ध एफआईआर की प्रक्रिया में है। इसके साथ ही इन किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज कर दी गई, जिसके तहत किसान अगले दो सीजन तक अपनी फसल मंडी में ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से नहीं बेच पाएंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लागू करते हुए जो भी किसान फसल अवशेषों में आगजनी का दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ मेरी फसल मेरा ब्यौरा रिकॉर्ड में लाल एंट्री दर्ज की जाएगी, जिससे किसान अगले दो सीजन तक अपनी फसल मंडी में ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से नहीं बेच पाएगा। इसके अतिरिक्त किसान से दो एकड़ तक फसल अवशेषों में आग लगाने पर 5000 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10,000 रुपये व पांच एकड़ से अधिक पर 30,000 रुपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें