फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

Sat, 28 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मॉडल कॉलोनी निवासी विवाहिता की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने पति वैभव कपूर, सास अंजू कपूर और ससुर सोनी कपूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टिंव्कल ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 सितंबर 2019 को जगाधरी निवासी वैभव कपूर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उससे दहेज की मांग की जाने लगी। देवर कन्हैया कपूर ने शादी के दौरान मिले शगुन के पैसे हड़प लिए। गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया गया। पति वैभव ने 2 फरवरी 2026 को उसकी पिटाई की। जांच अधिकारी बलजीत कौर ने बताया मामले की तफ्तीश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें