यमुनानगर। गांव दड़वा माजरी में कहासुनी के बाद एक परिवार पर हुए हमले के मामले में थाना सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डेहा बस्ती दड़वा माजरी निवासी रितु की 23 मार्च को गांव के तिलका, सूरज और राजा बाबू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने अपने साथियों रोहित, मोनू, साहिल, कृष, भारत, अरुण, बल्ली, सोनी, आकाश, सोनू, अभिषेक, सरवीन, शकुंतला, अल्लाह रखा, लखन, कऊ और जॉर्ज के साथ मिलकर रितु और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। जांच अधिकारी हरीराम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।