छछरौली (यमुनानगर)
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना छछरौली में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा एजेंट गुलजार सिंह ने युवक के खिलाफ शिकायत देकर बताया कि वह शनिवार को ड्यूटी के दौरान छछरौली बाजार में ड्यूटी पर तैनात था। लोक डाउन के चलते कोई अप्रिय घटना ना घटे इस बात को लेकर चौकसी बरते हुए ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जिसमें एक युवक भूपेश गुज्जर लखन नाम से आईडी बनाई हुई है। उसने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें एक समुदाय को गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। जिससे माहौल खराब होने का अंदेशा बना हुआ था। फेसबुक पर गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट करने वाले चुहडपुर कलां निवासी युवक भूपेश गुर्जर लखन ने यह पोस्ट सोनू सिंह की आईडी मोदी मिशन 2014 के नाम पर बनी हुई है। जिसको भूपेश गुर्जर लखन ने शेयर किया था। पुलिस अभी सोनू सिंह किबआईडी के बारे मेंजांच कर रही है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल माहौल खराब करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि सुरक्षा एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालने का केस दर्ज किया है। इस मामले में एक युवक चुहडपुर कलां निवासी भूपेश गुर्जर लखन की गिरफ्तारी कर ली गई है। और एक अन्य युवक सोनू सिंह जिसके एड्रेस के बारे में पता किया जा रहा है और उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।