यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। महिला ने दुष्कर्म और यौन शोषण के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार घटनाएं 24 मार्च 2017 से 14 सितंबर 2026 के बीच की हैं। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद