फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में सुशील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बाइक और नकदी की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। विवाद को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। महिला का कहना है कि पति ने उसके जेवरात अपने पास रख लिए और वापस मांगने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें