फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 18 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में गांव अमादलपुर निवासी महिमा ने बताया कि उसकी शादी 8 नवंबर 2024 को विकास के साथ हुई थी। विवाह के बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से सोने के आभूषण व कार की मांग की जाने लगी। पति, सास और अन्य परिजनों ने 9 दिसंबर 2025 को उसके साथ गाली-गलौच कर घर से निकालने की धमकी दी। आरोप है कि पालतू कुत्ते को भी मार दिया गया। महिला ने अपने जेठ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बूडि़या थाना पुलिस ने पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें