फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस पार्टी पर हमले में पांच पर प्राथमिकी

Tue, 03 Mar 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव झिंझरों में पुलिस पार्टी का रास्ता रोककर हमला करने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।
विज्ञापन

थाना छप्पर में तैनात एएसआई जुल्फकार अली ने शिकायत दी कि दो मार्च को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पुलिस टीम के साथ एक शिकायत के सिलसिले में गांव झिंझरों पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही सुभाष, जसबीर, सुरेंद्र, सुनीता और निशा ने पुलिस पार्टी का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हमला किया और सरकारी काम में बाधा डाली। घटना के बाद एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें