फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने पर काटे चालान

Tue, 28 Apr 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दुकानदारों से बात करती निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने और खुले में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाया। सिविल लाइन और अंबाला रोड क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान बेकरी के एक थोक विक्रेता समेत चार दुकानदारों के चालान किए गए। टीम ने सिविल लाइन स्थित बेकरी थोक विक्रेता की दुकान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद कर दुकानदार का 25 हजार रुपये का चालान काटा। इसके बाद अंबाला रोड पर दो दुकानों से भी प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चालान किए गए। एक अन्य दुकानदार को खुले में गंदगी डालने पर जुर्माना लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें