फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खुले में कचरा डालने पर जुर्माना और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर को सुंदर व सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निगम के अधिकारी, सफाई निरीक्षक व कर्मचारी दिन रात जुटे हुए है। वहीं बुधवार रात अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव की टीम ने चांदपुर ऑटो मार्केट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को खुले में कचरा डालते हुए पकड़ा। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर बुधवार रात को अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव की टीम बाईपास रोड पर निरीक्षण कर रही थी। तभी उन्हें चांदपुर ऑटो मार्केट के पास एक ट्रैक्टर चालक कचरा डालता दिखाई दिया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को दबोच लिया और उसका चालान किया।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शहर की एक कॉलोनी से यह कचरा भरकर यहां लाया था। कुछ कचरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाईपास से ऑटो मार्केट के पास डाल दिया था। इससे पहले वह पूरी ट्रॉली खाली करता निगम ने उसे धर दबोचा और उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। ट्रॉली में सीएंडडी वेस्ट व अन्य कचरा भरा हुआ था।
निगम ने चालक का चालान करने के साथ ही ट्रैक्टर ट्राॅली का जब्त कर लिया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल डोर टू डोर घर-घर आ रहे निगम के वाहनों में ही डाले। गीले कचरे से खाद तैयार करें। यदि कहीं अधिक कचरा है तो संबंधित सीएसआई को इसकी सूचना दे। वेस्ट कचरे के उठान के लिए टीमें हर वार्ड में लगी हैं।

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि शहर के बीचों बीच से ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, टैंपो या अन्य वाहन बिना ढके डस्ट, प्लाईपत्ता, भूसा, रेत, कुट्टी समेत अन्य सामान इधर से उधर ले जाते है। वाहन में डाली गई सामग्री पर कवर नहीं डालने के कारण वह हवा के साथ उड़ता है और सड़कों पर बिखर जाता है।
इससे साफ की गई सड़कें फिर गंदी हो जाती है। साथ ही डस्ट हवा के साथ मिलकर वायु प्रदूषण फैलाता है। ऐसे में एनजीटी के नियमों का भी उल्लंघन होता है। अब यदि शहर में कोई भी वाहन बिना ढके ऐसी सामग्री ले जाता दिखाई दिया तो उसका चालान किया जाएगा। साथ ही वाहन को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


निगरानी के लिए बनाई हैं टीमें
अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, स्पेशल ड्यूटी पर आए अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव, उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, सुरेंद्र मलिक, जितेंद्र मल्होत्रा, प्रदीप कुमार, सीएसआई सुनील दत्त, सीएसआई हरजीत सिंह व अन्य अधिकारियों की टीमें दिन रात फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था व शहर के सौंदर्यीकरण की देखरेख व निगरानी कर रही है। जहां भी जो कमी है, उसे दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है। सभी सफाई निरीक्षक व कर्मचारी सफाई व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें