फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फाइनेंसर के हत्यारों पर 50-50 हजार का इनाम

Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित जैक फिटनेस जिम के बाहर ट्रांसपोर्टर एवं फाइनेंसर हरभजन सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच मुख्य शूटरों तक पहुंच गई है। दोनों बाइक सवार शूटरों की पहचान होने के बाद 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। सीआईए-टू इंचार्ज राकेश ने बताया कि जांच में सामने आया की दोनों शूटर रोहतक और सोनीपत के रहने वाले हैं। उनके गैंगस्टर काला राणा गिरोह से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस इस संबंध में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से संपर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ अंबाला यूनिट के साथ सीआईए की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हत्याकांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें राकेश कुमार और आर्यन को पाबनी रोड पर महलांवाली के पास मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। दोनों के पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों ने शूटरों को कुरुक्षेत्र के होटल में ठहराने, हथियार पहुंचाने और वारदात में अन्य मदद करने में भूमिका निभाई। जांच में यह भी सामने आया है कि हरभजन सिंह की कार में जीपीएस डिवाइस लगाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस जीपीएस लगाने, उसकी लोकेशन शूटरों तक पहुंचाने और हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का फोकस अब मुख्य शूटरों के साथ हत्या की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें